फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैराजाें से छोड़े जा रहे पानी से उफान पर रामगंगा नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारी बारिश के चलते रामगंगा नदी को प्रभावित करने वाली नदियों के बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर उफान पर है। शुक्रवार को जलस्तर 160.2 मीटर दर्ज हुआ। बाढ़ खंड के मुताबिक बारिश थमने के बाद जलस्तर में उतार आने लगेगा।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार अब तक करीब दो लाख क्यूसेक पानी रामगंगा नदी में छोड़ा जा चुका है। प्रमुख नदियों में खो बैराज से 47 हजार, कोसी से 40 हजार, गोला से 37 हजार, दूनी से 56 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। वहीं, अन्य सहायक नदियों से भी लगातार हजार से दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ रहे हैं। इसके चलते रामगंगा का जलस्तर चढ़ाव पर है। नदी के तटवर्ती गांवों में जलप्रवाह की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। राजस्व कर्मी व अन्य ग्रामीणों को बाढ़ की चपेट में आने से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें