बरेली। तीन दिवसीय रामगंगा महोत्सव में बुधवार को 11,000 दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। हजाराें दीपकों की रोशनी से घाट जगमगा उठेगा। मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी समेत अन्य संगठनों की ओर से यह कार्यक्रम शाम को होगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि राम गंगा महोत्सव का मुख्य आकर्षण सायं 6 बजे से देव दीपावली के पावन अवसर पर रामगंगा के स्नान घाट पर 11000 दीप प्रज्जवलित कर दीपदान किया जाएगा। राष्ट्रीय संत गोपाल कृष्ण ठाकुर महाराज पूजन व भजन संध्या का आयोजन करेंगे। इस दौरान संजू रस्तोगी, भरत रस्तोगी, सीएल शर्मा, अनुपम कपूर, राकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, पंकज अग्रवाल, दिनेश गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद