फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण वाटिका का निर्माण सितंबर में होगा शुरू, कार्य के लिए चार लोगों ने डाले टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगानगर आवासीय योजना में रामायण वाटिका का निर्माण अगले माह से शुरू करवाने जा रहा है। इसके लिए बीडीए को चार आवेदन मिले हैं। यह टेंडर प्रक्रिया सितंबर के प्रथम सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। इस वाटिका में भगवान श्रीराम के वन गमन से लेकर भगवान विष्णु के सभी अवतारों की जानकारी के लिए स्तंभ स्थापित होंगे। वाटिका में उन प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे, जिनके नीचे भगवान श्रीराम ने विश्राम किया था।
विज्ञापन

ग्रीन रामायण की संकल्पना पर आधारित होगी रामायण वाटिका
रामगंगानगर आवासीय योजना में अधिकांश सेक्टरों में बसावट हो गई है। यहां एक पिकनिक स्पॉट के रूप में एक एरिया विकसित किया जाएगा। उसी के तहत 33 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में रामायण वाटिका के तौर पर पार्क विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति, पर्यावरण से जोड़ा जा सके। पार्क हरित रामायण (ग्रीन रामायण) की संकल्पना पर आधारित है। इसमें भगवान श्रीराम वनगमन के समय जिन-जिन स्थानों से होकर गुजरे थे और जहां उन्होंने विश्राम किया था, उन्हें दशार्या जाएगा। वाटिका निर्माण के लिए 22 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया था।
लगाए जाएंगे रामायण काल के पौधे
वाटिका में रामायण काल के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भी वर्णन दीवारों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इन प्रसंगों से जुड़ी प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी, ताकि वाटिका में पहुंचने वाले लोगों को पौधों के साथ ही संबंधित प्रसंग की पूरी जानकारी हो सके। वाटिका में चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, माता सबरी आश्रम, किष्किंधा, अशोक वाटिका, पम्पा सरोवर आदि विकसित होंगे। दशावतार स्तंभ पर भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये पौधे लगाए जाएंगे
चित्रकूट में आम, ब्राह्मी, असना, नीम, बांस, दंडकारण्य में अर्जुन, सागौन, साल, पदल, बकली, महुआ, गौब, पंचवटी में अशोक, पीपल, बरगद, बेल, आंवला, किष्किंधा में रक्त चंदन, ढाक, कैथा, चंदन, अशोक वाटिका में सीता अशोक, नाग केसर, चंपा, मौलसिरी, द्रोणगिरी में म्रूथ संजीवनी के पौधे लगेंगे। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क, ओपन एयर थिएटर, क्लॉक टॉवर की भी स्थापना होगी।
रामायण वाटिका की स्थापना का कार्य अगले माह से शुरू हो जाएगा। चार लोगों के टेंडर आ गए हैं, यह जल्द ही खोले जाएंगे। यह पूरा एरिया पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन

-- आशु मित्तल, एक्सईएन बीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें