बरेली। आस संस्था की अध्यक्ष समयुन खान ने सड़क किनारे और स्टेशनों पर रहने वाले भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। समयुन खान ने कहा कि रक्षाबंधन पर कुछ भाई ऐसे भी हैं, जिनकी कलाइयां सूनी रहती हैं। जो सड़क के किनारे, स्टेशन के किसी पोल के नीचे, कूड़े के किसी ढेर के पास बैठे किसी बहन को खोज रहे हैं। उन्होंने ऐसे भाईयों को राखी बांधने की अपील की है। संवाद