फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजीव ने पार्क की जमीन पर बसा दिया मोहल्ला, सबसे बड़ा मकान उसके साले का

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गोलीकांड के आरोपी राजीव राना ने पार्क की जमीन पर मोहल्ला बसा दिया। चंद्रशेखर आजाद नगर नाम से सोसाइटी खड़ी कर पार्क की जमीन बेच दी। इस पर लोगों के मकान बनावा दिए। इसमें भी सबसे बड़ा मकान राजीव के साले का है। सोसाइटी के लोगों ने ही इसकी पोल खोली है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि सोसाइटी को विकसित करने के दौरान सबसे आखिरी प्लॉट राजीव राना ने अपने लिए ही रखा था। इसी पर उसने सिटी स्टार होटल खड़ा कर दिया। पीलीभीत बाइपास से सोसायटी में घुसते ही तिकोने आकार में पार्क की जमीन शुरू होती है। इसको भी राजीव ने लोगों को बेच दिया। अब वहां पर मकान बन गए हैं। शुरुआत में लोगों ने इसका विरोध किया पर राजीव ने सबको गुमराह कर दिया।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक पार्क की जमीन पर बने सात-आठ मकानों में से एक उसके साले का भी है। यह अन्य मकानों से काफी बड़ा है। मामले की जानकारी होने पर अब बीडीए भी इसकी जांच में जुट गया है। बीडीए के अधिकारियों के जांच में आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों को शराब पिलाकर चुप करा देता था राजीव
पार्क की जमीन पर कब्जे के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो राजीव उनको शराब पिलाकर चुप करा देता था। होटल में चलने वाले जुआ घर में भी उन लोगों की एंट्री फ्री रहती थी। इस वजह से यह बात आज तक दबी रही। संवाद

बीडीए की ओर से जांच की जा रही है। पार्क बेचकर आवास खड़े करने का मामला भी सामने आया है। अब जो भी अवैध निर्माण हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पक्ष को नोटिस भी भेजा जा चुका है। - मनिकंडन ए, बीडीए, उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें