फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र गुप्ता भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता भाजपा में शामिल
विज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत बाजपेयी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अब पूरे मनोयोग से पार्टी के लिए काम करेंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना, मनमोहन सब्बरवाल, प्रकाश आयलानी, मुकेश अग्रवाल, जुगल सुखानी, राजीव गुप्ता, श्याम मिठवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें