फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रजवी-सकलैनी गुट भिड़े, दंपती समेत तीन घायल

Sun, 22 Sep 2024 07:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले सकलैनी सिलसिले के नेता मुमताज सकलैनी और उनकी पत्नी की जमकर पिटाई की गई। पुलिस दंपती को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने ले गई तो वहां भी भीड़ ने उन्हें दौड़ाकर पीटा। दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर पुलिस रिपोर्ट लिखने की बात कह रही है।
विज्ञापन

शाहबाद छोटा पुल निवासी शेख मुमताज सकलैनी की इलेक्ट्राॅनिक्स सामान व रिपेयरिंग की दुकान कोहाड़ापीर पुल के नीचे है। मुमताज का आरोप है कि रात 11 बजे वह दुकान का शटर गिरा रहे थे। उनकी पत्नी रफत भी साथ थीं। इसी दौरान सुर्खा निवासी मोहसिन व रोड नंबर आठ इज्जतनगर निवासी फरमान समेत पांच-छह लोग उनकी दुकान में घुस आए। डंडों व लोहे की रॉड से उनकी जमकर पिटाई की और मौके से फरार हो गए।
घायल दंपती प्रेमनगर थाने पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने मेडिकल परीक्षण कराने के लिए एक पुलिसकर्मी को दंपती के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। वहां दूसरे पक्ष की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह बचकर वह इमरजेंसी कक्ष में गए तो लोग दरवाजे को धक्का देकर घुस गए। पुलिसकर्मी कुछ न कर सका तो उसने सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक भीड़ पीटकर जा चुकी थी। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दूसरे पक्ष का विन्नी रजवी नाम का युवक घायल हुआ है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें