फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रजा के दीवानों का सैलाब: सेटेलाइट बस अड्डे पर लगा भीषण जाम; आज इन रास्तों पर जाने से बचें

Tue, 12 Sep 2023 11:58 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में उर्स-ए-रजवी का आज आखिरी दिन है। दोपहर 2.38 बजे आला हजरत का कुल होगा। सुबह से ही जायरीनों की भीड़ उमड़ने लगी। वाहनों के दबाव और भीड़ के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है। । पुलिस-प्रशासन व खुफिया अमले की रिपोर्ट के मुताबिक एक से सवा लाख जायरीन शहर में हैं। 
विज्ञापन
सेटेलाइट बस अड्ढे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आला हजरत के कुल में मंगलवार को रजा के दीवानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही जायरीनों का हुजूम उर्स स्थल पर पहुंचने लगा। वाहनों के दबाव और भीड़ के चलते सेटेलाइट बस अड्डे पर सुबह 10 बजे भीषण जाम लग गया। सैकड़ों वाहन फंस गए। उधर, कोतवाली व नावेल्टी के साथ ही बिहारीपुर क्षेत्र में सामान्य कामकाज के लिहाज से जाना बिल्कुल मुनासिब नहीं होगा। इसलिए यदि जरूरी न हो तो मंगलवार को इस इलाके में जाने से बचें।

विज्ञापन


दोपहर 2.38 बजे आला हजरत का कुल होगा। इससे पहले सुबह से ही रास्तों पर जायरीन की भीड़ उमड़ने लगी। पुलिस-प्रशासन व खुफिया अमले की रिपोर्ट के मुताबिक एक से सवा लाख जायरीन शहर में और 50 हजार से ज्यादा जायरीन सीबीगंज के मथुरापुर में मौजूद रहकर कुल की रस्म में शिरकत करेंगे। हालांकि, दरगाह प्रबंधन इस संख्या को तीन लाख से ज्यादा मानकर चल रहा है। 

ऐसे में यह अनुमान है कि उर्स स्थल इस्लामिया ग्राउंड दोपहर 12 बजे खचाखच भर जाएगा। इसके अलावा ग्राउंड से दरगाह तक जायरीन की भीड़ होगी। कयास लगाया जा रहा है कि शाम चार बजे से उनकी वापसी शुरू होगी और पांच बजे तक सड़कों पर काफी भीड़ होगी।

विज्ञापन

आज इन रास्तों पर जाने से बचें

- शाहदाना, श्यामगंज, कालीबाड़ी होकर बरेली कॉलेज, रोडवेज, नावेल्टी चौराहा।
- बरेली कॉलेज अय्यूब खां चौराहा, सिविल लाइंस, नौमहला मस्जिद, आर्य समाज रोड, नावेल्टी चौराहा।
- चौपुला से अय्यूब खां होकर नावेल्टी तिराहा व कोतवाली की ओर।
- सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौकी रोड, बिहारीपुर रोड।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि उर्स की वजह से शहर में काफी संख्या में जायरीन आए हैं। इसलिए सामान्य कामकाज से उर्स स्थल की ओर आने-जाने वाले लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बचना होगा। पुलिस सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस तरह होगा डायवर्जन

मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर जाएंगे।
लखनऊ से आने वाले भारी वाहन रजऊ से बड़ा बाइपास होकर पीलीभीत, नैनीताल और दिल्ली की ओर जाएंगे।
रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत एवं शहर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, रजऊ से फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा होकर निकलेंगे। इसी रास्ते से वापस आएंगे।
लखनऊ से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़, रामगंगा होकर जाएंगे। बदायूं से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे।

ये होंगे डायवर्जन प्वाइंट

झुमका तिराहा : यहां से भारी वाहन शहर के बजाय बड़ा बाइपास से निकलेंगे।
इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा : यहां से भी भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर निकलेंगे।
डेलापीर तिराहा : यहां से कोई भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।
मिनी बाइपास तिराहा : भारी वाहनों को इज्जतनगर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
नैनीताल रोड बड़ा बाइपास : बिल्वा पुल के नीचे से कोई भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।
विलय धाम : विलय धाम पुल के नीचे से कोई वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।
रजऊ बाइपास : जीरो प्वाइंट से भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर तक आ-जा सकेंगे।
चौकी चौराहा : सेटेलाइट से शहर में आने वाले वाहनों को बियावानी कोठी से लाल फाटक की ओर मोड़ दिया जाएगा।
सेटेलाइट तिराहा : यहां से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
 
विज्ञापन

ये हैं पार्किंग स्थल

जीआईसी, रेलवे मनोरंजन सदन, डीएवी कॉलेज अनाथालय, रेलवे यार्ड सुभाषनगर रोड, चौपुला चौराहा से थाना सुभाषनगर की ओर, विशप मंडल इंटर कॉलेज ग्राउंड, मैथोडिस्ट कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज श्यामगंज, पुरानी जिला जेल परिसर, पीलीभीत रोड कार बाजार, जेलर साहब का फार्म हाउस। इनके भर जाने पर चौपुला पुल पार कर करगैना, गन्ना मिल रोड व सेटेलाइट पर पार्किंग होगी। किला पुल से चौकी चौराहे के बीच कोई पार्किग नहीं की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें