ट्रेनों पर ब्लॉक और धुंध की दोहरी मार पड़ रही है। लिहाजा ट्रेनें नौ से बीस घंटे तक की देरी से चल रही हैं। देरी से चल रही होने का कारण चंडीगढ़-लखनऊ सुपर फास्ट रविवार को रद्द कर दी गई है। सोमवार को राज्यरानी एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस नहीं चलेगी। रविवार को ब्लाक और धुंध से बीस से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रेनों पर पड़ रही दोहरी मार से यात्री तिलमिला गए हैं। सफर से अधिक उनका समय ट्रेनों के इंतजार में गुजर रहा है। यात्रियों ने पहले ब्लॉक की मार झेली और अब धुंध ने उनका सफर मुश्किल कर दिया है। रविवार को भी ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। देरी से चलने वाली ट्रेनों में अमृतसर हावड़ा मेल, राज्यरानी एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, बरेली एक्सप्रेस आदि शामिल रहीं।