फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरसी राहत... अगले तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक 28 मिमी बारिश हुई दर्ज
विज्ञापन


बरेली। बीते चार दिनों से उच्च वायुदाब के चलते झमाझम बारिश का माहौल नहीं बन रहा था। सोमवार दोपहर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना तो घने बादल घिरे। करीब दो घंटे तक शहर में 28 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने तीन दिन और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात की वजह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी। इससे प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के अनुकूल माहौल बन गया है। सोमवार दोपहर दो बजे तक शहरवासी धूप और उमस से बेहाल रहे, लेकिन इसके बाद अचानक बादल घिरे और फिर शाम साढ़े चार बजे तक हल्की, तेज बारिश जारी रही। विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक दस सितंबर को हल्की बारिश होगी पर 11, 12 सितंबर को तेज बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

-
मौसम इनपुट
35.7
25.1
हल्की धूप निकलेगी। बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:55
सूर्यास्त 6:23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें