फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बंद होने से मुंशीनगर के स्कूल में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
मुंशी नगला में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्रबंध समिति कई बार मेयर से कर चुकी है शिकायत, नहीं हुई समस्या दूर

बरेली। मुंशीनगर में नाला बंद होने से बारिश का सारा पानी स्कूल में भर गया है। इससे स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है। स्कूल प्रबंध समिति का कहना है कि जलभराव की समस्या के संबंध में मेयर समेत नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उधर, बारिश में पूरी कॉलोनी की ही हालत खराब है। हर गली में जलभराव है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थान- मुंशीनगर का स्कूल

मुंशीनगर के बाहर एक तरफ नाला कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इससे अब सारा पानी स्कूल परिसर में भर रहा है। स्कूल में बरामदों तक पानी पहुंच गया है। इससे स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है। स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी के पानी के निकास के लिए अलग नाला नहीं बनाया जा रहा है। पीछे की कॉलोनी के पानी को दूसरी ओर जाना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों ने बड़ा पत्थर लगाकर नाला बंद कर दिया है। इससे अब सारा पानी स्कूल परिसर में भर रहा है।

हर गली में है जलभराव

मुंशीनगर की हर गली में जलभराव है। अधिकतर गलियों में नालियां ही नहीं बनी है। बारिश के साथ ही घरों का पानी भी गलियों में ही बह रहा है। मुख्य सड़क उखड़ चुकी है। यहां लोगों की बाइकें अक्सर फिसलती रहती है। बारिश की वजह से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। कॉलोनी के ही पुनीत ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या पानी का निकास न होने से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें