फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे के गड्ढों में भरा बारिश का पानी, जाम

विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर लगा जाम।
विज्ञापन

शाम को शुरू हुआ जाम देर रात तक नहीं खुला

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग से फतेहगंज पूर्वी के बीच सड़क के गड्ढों में भरने से शाम को जाम लग गया जो रात तक नहीं खुल पाया। देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर निकल रहे थे।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में लखनऊ हाईवे पर बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमें शनिवार को बारिश का पानी भर गया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनों के धीमी गति से गुजरने से हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। इसके बाद दो घंटे तक एंबुलेंस समेत तमाम वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने आड़े तिरछे वाहनों को एक लाइन में करके गुजाराने शुरू किया तो कुछ राहत मिली लेकिन देर शाम हुलासनगरा क्रॉसिंग को कई ट्रेनें गुजारने के लिए बार-बार बंद करना पड़ा, इससे क्रॉसिंग की दोनों ओर फिर भयंकर जाम लग गया जो देर रात तक नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें