बरेली। दिन भर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी ने मंगलवार को कोहाड़ापीर, दुर्गानगर और डेलापीर उपकेंद्रों के चार फीडरों की लाइनें बदलने का काम रोक दिया। अब बुधवार को राजेंद्रनगर और डीडीनगर फीडरों पर मरम्मत के कार्यों के बीच छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।
विद्युत निगम ने मंगलवार को कोहाड़ापीर उपकेंद्र के संजयनगर व गांधीनगर फीडर, दुर्गानगर उपकेंद्र के संजयनगर बाइपास और डेलापीर उपकेंद्र के आईवीआरआई फीडरों का केबल बदलने की तैयारी की थी। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक कटौती की जानी थी, लेकिन मंगलवार को बूंदाबांदी के कारण काम नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि अब बुधवार को राजेंंद्रनगर के डीडीपुरम फीडर पर मरम्मत कार्यों के बीच सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और डीडीपुरम उपकेंद्र से सुबह 10 से शाम चार बजे तक कटौती की जाएगी। इस दौरान यहां फीडरों की मरम्मत की जाएगी।