फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राहत की बारिश... बिजली कटौती और बदइंतजामी से जूझा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुधवार शाम से शुरू तेज हवा संग झमाझम बारिश का दौर बृहस्पतिवार को दिनभर जारी रहा। इस वर्ष सितंबर में पहली बार 24 घंटे में 90 मिमी की रिकॉर्ड बारिश से शहरवासी तरबतर हुए।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2008 में सितंबर में 24 घंटे में 90 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट से शहरवासियों ने जहां राहत की सांस ली, वहीं बदइंतजामी, बिजली कटौती और जलभराव जैसी समस्याओं से भी उनको जूझना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक घने बादल मंडराते रहे। भोर से ही रिमझिम जारी रहने के साथ दिन में तीन बार करीब आधे-आधे घंटे तक आंधी के साथ बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे मौसम विभाग के अपडेट रिकॉर्ड के अनुसार 67 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद भी देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बीते 24 घंटे में 90 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अधिकतम पारा पांच डिग्री गिरकर 26.9 डिग्री, न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर सौ फीसदी दर्ज हुआ।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार दो दिन और जिले में ऑरेंज अलर्ट की स्थिति बनी रहेगी। इससे करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने का अनुमान है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें