फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः गिहार बस्ती में बारिश से लिंटर गिरा, पांच लोग दबे

विज्ञापन
घर में गिरा पड़ा मलबा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। चौपुला गिहार बस्ती में बरसात से एक घर का लिंटर गिर गया। इससे महिला समेत एक परिवार के पांच लोग दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

बिहारीपुर में गिहार बस्ती निवासी ख्यालीराम रिक्शा चालक हैं। उनका घर काफी पुराना है। बगल में दो सगे भाई राजेश और सतीश का परिवार रहता है। ख्यालीराम रोज की तरह सुबह नौ बजे रिक्शा लेकर स्कूली बच्चों को छोड़ने गए थे। पौने दस बजे उनके घर का सुर्खी चूना का लिंटर जोरदार आवाज के साथ गिर पड़ा। इससे ख्यालीराम की मां 61 वर्षीय राजकुमारी, उनके भाई राजेश की पत्नी 25 वर्षीय सीमा लिंटर के नीचे दब गईं। इसके अलावा राजेश की एक साल की बेटी इशिका, सतीश का चार साल का बेटा आरव और ख्यालीराम की बेटी 18 वर्षीय तुलसी भी इसकी चपेट में आ गए। आसपड़ोस के लोग मदद को दौड़े और पुलिस के आने से पहले मलबा हटाकर लोगों को निकाल लिया। एंबुलेंस भी बुला ली गई। गंभीर हालत देखकर सीमा, आरव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजकुमारी और तुलसी को जिला अस्पताल में लाया गया। इशिका का मौके पर ही उपचार किया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि सुर्खी चूना का लिंटर बेहद कमजोर हो गया था। परिवार को इसका अहसास नहीं था। परिवार ने तहसील प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें