फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोमवती अमावस्या पर बरेली होकर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Sun, 14 Jun 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे दो जोड़ी विशेष अनारक्षित ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें हरिद्वार-लखनऊ और हरिद्वार-बठिंडा के बीच संचालित की जाएंगी। शनिवार को समय सारिणी जारी कर दी गई। 04326 हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन स्पेशल 15, 16 और 17 जून को हरिद्वार से शाम 6:35 बजे चलने के बाद रात 12:04 बजे बरेली जाएगी और अगले दिन तड़के 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04325 लखनऊ-हरिद्वार विशेष ट्रेन 16, 17 और 18 जून को लखनऊ से तड़के 5:30 बजे चलने के बाद सुबह 9:22 बजे बरेली आएगी और शाम 4:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसके अलावा 04327 हरिद्वार-बठिंडा विशेष गाड़ी 15 और 04328 बठिंडा-हरिद्वार विशेष गाड़ी 16 जून को सहारनपुर, अंबाला, राजपुरा, पटियाला, धूरी और बरनाला होते हुए संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें