फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे को 15 और रोडवेज को 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बवाल के बाद दो बार 48-48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद किए जाने के कारण रेलवे को 15 लाख और रोडवेज को 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। यह नुकसान ऑनलाइन टिकट बुक न होने और यात्रियों के आवागमन में गिरावट के कारण हुआ है। इसके अलावा जंक्शन पर खाने-पीने के सामान की बिक्री भी प्रभावित हुई है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि बवाल और इंटरनेट बंद होने के कारण रोजाना औसतन आठ हजार यात्रियों का आवागमन घट गया। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से चार तक लगने वाले खाने-पीने के सामान के स्टॉलों पर बिक्री भी कम हुई। इस दौरान 15 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। इधर, आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि इंटरनेट बंद करने से ई-टिकटिंग मशीनें ठप रहीं। चालकों-परिचालकों की ऑनलाइन ड्यूटी भी नहीं लग सकीं। बरेली आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आने से 10 लाख रुपये से ज्यादा नुकसान का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें