फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट किया पांच गुना महंगा

विज्ञापन
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्टेशनों पर अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए लिया गया निर्णय

बरेली। मुरादाबाद और इज्जतनगर रेल मंडल ने प्लेटफार्मों पर भीड़भाड़ रोकने के लिए प्लेटफार्म टिकट को पांच गुना महंगा कर दिया है। अब दस रुपये वाला प्लेट फार्म टिकट 50 रुपये का मिलेगा। यह बढ़ोत्तरी 19 मार्च से 15 अप्रैल तक लागू रहेगी। प्लेटफार्म टिकट की अवधि भी तीन घंटे से घटाकर दो घंटे कर दी गई है। दरअसल, स्टेशनों पर अक्सर एक यात्री के साथ पांच-छह लोग उसे छोड़ने आने वाले होते हैं। खासकर त्रिवेणी, राज्यरानी और प्रयाग एक्सप्रेेस के समय स्टेशन पर परिचितों, रिश्तेदारों को छोड़ने वालों की भीड़ अधिक होती है। रेलवे ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अलर्ट घोषित कर रखा है। जंक्शन पर रोजाना दो सौ लोग ही प्लेटफार्म टिकट खरीदते हैं, जबकि स्टेशन पर रिश्तेदारों, परिचितों को छोड़ने आने वालों की संख्या हजारों में होती है। इज्जतनगर और सिटी स्टेशन पर नाममात्र को ही प्लेटफार्म टिकट बिकते हैं। मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्टेशनों पर ज्यादा भीड़भाड़ न हो, इसलिए प्लेटफार्म टिकट महंगा करने का फैसला किया गया है।

इन स्टेशनों पर महंगा हुआ प्लेटफार्म टिकट

मुरादाबाद रेल मंडल: बरेली, हरदोई, देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद , रुड़की, शाहजहांपुर, अमरोहा, चंदौसी, हापुड़, नजीबाबाद, रामपुर।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल: काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, कासगंज कन्नौज, फर्रुखाबाद, सिटी स्टेशन, लालकुआं, हल्द्वानी, काशीपुर, पीलीभीत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें