फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा के पास से रेलवे की फिश प्लेटें चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरपीएफ ने बुधवार को रामगंगा स्टेशन के पास से रेलवे की फिश प्लेट चोरी कर उनको ऑटो से ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां बुधवार दोपहर टीम के साथ गश्त पर थे। रामगंगा स्टेशन के पास पहुंचे तो रेल ट्रैक के पास से एक ऑटो गुजर रहा था। तलाशी लेने पर उसमें रेलवे की लोहे की फिश प्लेट मिलीं। ऑटो को कब्जे में लेने के साथ आरोपी थाना सुभाषनगर के रामगंगा टांडा निवासी मोहम्मद कैफ और नवाब जान को गिरफ्तार कर लिया। बरामद फिश प्लेटों की कीमत 12 हजार रुपये है। आरोपियों को उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के एसीजेएम के कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको आठ अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें