बरेली। शुक्रवार रात सेटेलाइट पुल के नीचे रेल कर्मी 59 वर्षीय रामेश्वर दयाल को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह हाफिजगंज के पीताबंरपुर गांव के मूल निवासी थे और काफी समय से शहर की पशुपति विहार कॉलोनी में रह रहे थे। वह किसी काम से टूंडला गए थे। रात में वहां से लौटकर अपने घर पशुपति विहार कॉलोनी आ रहे थे। वह सेना से रिटायर होने के बाद रेलवे में नौकरी कर रहे थे। ब्यूरो