फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Tue, 27 Jun 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे 27 जून को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-डिब्रूगढ़ और जम्मूतवी-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। दोनों ट्रेनें एक-एक फेरा ही लेंगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04670 कटरा से 27 जून की रात 1:50 बजे चलेगी। जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए यह ट्रेन 28 जून को तड़के 5:27 बजे बरेली आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगी। इसमें 17 स्लीपर, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और एक एसएलआर कोच होगा। ट्रेन नंबर 04668 समर स्पेशल 27 जून को दोपहर 3:15 बजे जम्मूतवी से चलकर अगले दिन तड़के 5:00 बजे बरेली आएगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में 10 सामान्य, सात स्लीपर, एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और एक एसएलआर कोच होगा।
-
राजधानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों ने यात्रियों को कराया इंतजार
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के चलते सोमवार को जंक्शन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों ने पांच घंटे तक इंतजार कराया। 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस 4:10 घंटे, 12369 कुंभ एक्सप्रेस 3:10 घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस 1:45 घंटे, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस 2 घंटे, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस 1:10 घंटे, 14512 सहारनपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस 4 घंटे देर से बरेली आईं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें