फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में तत्काल आरक्षण एक जुलाई से होंगे शुरू

विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कंफर्म टिकट लेकर भी ट्रेन में यात्रा नहीं कर रहे लोग

बरेली। भारतीय रेल में एक जुलाई से अचानक यात्रा करने वालों के लिए तत्काल आरक्षण की सुविधा शुरू होगी। रेलवे ने एक जून से चलाई दो सौ कोविड-19 स्पेशल ट्रेनों में तत्काल की आरक्षण की सुविधा नहीं दी थी। अब यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी न होने पर रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों में तत्काल आरक्षण देने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर कोविड-19 स्पेशल ट्रेनों में जितने यात्री रिजर्वेशन कराते हैं, उतने यात्रा नहीं करते हैं। इस समय जंक्शन से श्रमजीवी, लखनऊ मेल, दुर्गियाना एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना, सुहेलदेव और महामना कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें गुजर रहीं है। लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा अब भी है, जिससे वह कंफर्म टिकट होने के बावजूद यात्रा करने से बच रहे हैं। मुरादाबाद रेल डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मंडल के सभी स्टेशनों को तत्काल आरक्षण की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें