फरीदपुर। राजस्व टीम की ओर से की जा रही पैमाइश को देखते हुए रेलवे ने पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास निर्मित चहारदीवारी के कार्य को रोक दिया है।
पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे रेलवे विभाग द्वारा चहारदीवारी कराई जा रही है, जिस लाइन पार मठिया के लोगों के निकलने के लिए रास्ता बंद हो रहा है। उनके दरवाजे दीवार से बंद हो रहे हैं। मोहल्ले वालों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद रेलवे विभाग व राज्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पहुंचकर पैमाइश की। टीम ने रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच से रेलवे की जमीन की सीमा तय की। मोहल्ले वालों के विरोध के बाद रेलवे के सहायक मंडल अभियंता मुरादाबाद आयुष चंद्र द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि रेलवे विभाग केवल अपनी जगह पर ही कार्य करवा रहा है। फिलहाल, राजस्व टीम द्वारा पैमाइश की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद