बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल में ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत के स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत स्वच्छ नीर दिवस मनाया गया। इस क्रम में स्टेशनों के साथ ट्रेनों में पेयजल के लिए फिल्टर प्लांट, जल आपूर्ति स्रोतों, पानी की टोटियों, आफिस, रेलवे कॉलोनियों, अस्पतालों की स्वास्थ्य इकाईयों और स्कूलों में लगे सभी पेयजल संसाधनों का निरीक्षण किया गया। डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने प्रतीक्षालयों, विश्रामालयों, प्लेटफार्म, ट्रेनों इत्यादि में गुणवत्ता वाले पोर्टेबल वाटर उपलब्ध करने के निर्देश दिए। वाटर कूलर की सफाई के लिए निरीक्षण करके जल गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने भरे गए।