फतेहगंज पूर्वी। बरेली-शाहजहांपुर सेक्शन पर बिलपुर और मीरानपुर कटरा स्टेशनों के बीच डाउन लाइन के ज्वाइ्ंटस की वेल्डिंग के साथ उनका मेंटिनेंस किया गया। इस दौरान लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक तीन घंटे तक वरेली और उससे पहले के स्टेशनों पर रोका गया। काशी-विश्वनाथ एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपर फास्ट समेत कई महत्वपूर्ण गुड्स ट्रेनें इस ब्लॉक की वजह से काफी देर रास्ते में खड़ी रहीं।