फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अक्तूबर से चलेगी स्पेशल पूजा एक्सप्रेस

विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बरेली। रेलवे दिल्ली और छपरा के बीच दीपावली और छठ के मौके पर सप्ताह में एक दिन पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। स्पेशल ट्रेन छह अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। 05101/05102 नंबर से चलने वाली पूजा एक्सप्रेस में सभी कोच साधारण होंगे। ट्रेन नंबर 05101 छह अक्तूबर को छपरा से हर रविवार शाम चार बजे चलकर अगले दिन सोमवार दोपहर 12:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सोमवार को दिल्ली से शाम 3:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:55 बजे छपरा पहुंचेगी। पूजा स्पेशल (अप/डाउन) में बलिया, मऊ, मोहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरसनरोड, शाहगंज, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे ने ठहराव का टाइम टेबिल स्टेशनों पर नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें