बरेली। रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े में तीसरे दिन यात्रियों को जंक्शन पर गंदगी फैलाने पर पांच सौ रुपये जुर्माना भरने की चेतावनी दी गई। ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को प्लास्टिक और थर्माकोल का उपयोग न करने की सलाह दी गई। जंक्शन पर सीएमआई संजीव दुबे, स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव आदि ने यात्रियों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की।