फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल में पांच महीने में माल लदान में 56 फीसदी की वृद्धि

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल, साथ में सीनियर डीसीएम नीतू व अन्य। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। आमान परिवर्तन के बाद माल गाड़ियों का संचालन बढ़ने से पांच महीने में इज्जतनगर मंडल की माल लदान आय में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, यह वृद्धि पिछले साल की तुलना में 66 फीसदी अधिक है। डीआरएम सभागार में हुई व्यापारियों की समन्वय बैठक में एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि रेल मंत्रालय की नीतियों में बदलाव से माल ढुलाई सुविधाजनक हुई है। एक अक्तूबर 2018 से 30 जून 2019 तक माल भाड़े पर 15 प्रतिशत एक्ट्रा चार्ज स्थगित किए जाने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मिनी रेक में सीमेंट, स्टील, खाद्यान्न उर्वरक आदि में पांच प्रतिशत का एक्ट्रा चार्ज भी हटाया गया है। सीनियर डीसीएम नीतू ने कहा कि रुद्रपुर सिटी, हल्दी रोड और फर्रुखाबाद गुड्स शेड के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बदला गया है, जिससे मंडल में ऑटो लदान की मांग बढ़ेगी। डीसीएम एनके जोशी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन से माल की तौल को समझाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें