बरेली। इज्जतनगर मंडल का इज्जतनगर स्टेशन पर आज से वाईफाई सुविधा शुरू हो गई। अब यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना मुश्किल नहीं होगा। सोमवार को अनेक यात्री तेज वाईफाई का आनंद लेते रहे। दरअसल रेलवे ने देश के 85 स्टेशनों पर वाईफाई लगाने का निर्देश दिया था। इज्जतनगर स्टेशन मंडल का सबसे पास का स्टेशन है। सिटी स्टेशन पहले से ही वाईफाई है। इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि वाईफाई लगाने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। यात्रियों को एक घंटे वाईफाई की सुविधा मिलेगी।