फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली से नहीं आएगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिलक स्टेशन पर चार घंटे के ब्लाक से दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बुधवार को जंक्शन नहीं आएगी। ट्रेन शाम 4:44 बजे जंक्शन पहुंचती है। बुधवार को अप और डाउन लाइन पर सुबह पौने आठ से एक घंटे का ब्लाक रहेगा। ब्लाक न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गुजारने के बाद लिया जाएगा। दूसरा ब्लाक लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस गुजारने के बाद दोपहर 12:30 से ढाई बजे तक लिया जाएगा। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) जंक्शन न पहुंचकर मुरादाबाद-चंदौसी होते हुए शाहजहांपुर की ओर जाएगी। मंगलवार को जम्मू कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस (13151 अप) आधा घंटा, अमृतसर सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस (14618 डाउन) 40 मिनट, नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392 डाउन) 50 मिनट देरी से जंक्शन पहुंची। इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर रामपुर, रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर पीपलसाना तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें