बरेली। इज्जतनगर मंडल के पचास रेल कर्मचारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की है, जिनमें एक दर्जन से अधिक महिला कर्मचारी भी हैं। रविवार को संघ ने परिसर में भंडारे का आयोजन किया था। इससे पहले एक सभा में बाबू राजगुरु, कुलदीप कन्नौजिया, अन्नू रावत, ईशा अस्थाना, सोनिया समेत 50 रेल कर्मियों ने पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश बघेल, मंडल मंत्री आनंद स्वरूप सरन, विनय चतुर्वेदी, राकेश यादव, राधा सक्सेना, प्रेमवती, सरला देवी, अंकुर कुमार आदि उपस्थित थे।