बरेली। रेलवे की प्रोडक्शन यूनिट के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप पर आम सभा की। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि रेलवे के अनुभागों का निजीकरण करके कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि पार्सल को अमेजन कंपनी को दे दिया गया है। धीरे-धीरे सभी कुछ रेलवे के पास से चला जाएगा और कर्मचारी हाथ मलते रह जाएंगे। सभा में राजाराम, सूरजमण मीना, पीके दुबे, कुलदीप, विपेंद्र, मनोज कार, दिलीप राय समेत सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो