फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता पूर्ण खानपान रेलवे और वेंडरों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल के वेंडरों की कार्यशाला में एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में यात्रियों की वेंडरों से अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं। यात्रियों को अच्छी रेल सेवा प्रदान करने में रेलवे प्रशासन एवं खानपान ठेकेदारों की संयुक्त जिम्मेदारी है। खाद्य संरक्षा अधिकारी डॉ. बीएन चौधरी ने कहा कि वेंडरों को ध्यान रखना चाहिए कि उनके परोसे गए भोजन से कोई भी यात्री बीमार न हो। उन्होंने फूड प्वाइजनिंग के बारे में भी बताया। सीनियर डीसीएम नीतू ने कहा कि रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ ने ठेकेदारों की समस्याओं को सुना। कार्यशाला में डीसीएम एनके जोशी, एसीएम प्रशांत कुमार, आलोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें