बरेली। इज्जतनगर मंडल के 31 अधिकारी/कर्मचारी जुलाई में रिटायर हो गए। डीआरएम सभागार में एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल ने अधिकारी/कर्मचारी को समापक राशि, मेडिकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य प्रपत्र देकर उनकी दीर्घ आयु, सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी संतराज, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक दयाराम, नरमू के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, मंडल मंत्री मोहम्मद कामरान आदि मौजूद रहे।