बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप गेट पर निजीकरण के विरोध में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक जेसी पालीवाल ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी और रेलवे विरोधी हैं। मंडल मंत्री पंकज भट्ट ने वर्कशाप में आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। मंडल मंत्री आनंद स्वरूप ने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में एकजुट होना होगा। धरने में विनय चतुर्वेदी, भूपेंद्र, राकेश यादव, पंकज कश्यप आदि ने विचार व्यक्त किए।