सोमवार को आरपीएफ ने भल्ला-मैंमिया मार्केट में कैफे पर छापा मारकर फर्जी आईडी से रेलवे के ई-टिकट बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने कैफे संचालक राजेश को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके काउंटर से कंप्यूटर, सीपीयू, मॉडम और पांच ई-टिकट और आठ हजार रुपये भी बरामद किए हैं। राजेश ने आरपीएफ टीम को बताया कि वह फर्जी आईडी से ही रेलवे के ई-टिकट बनाया करता था। करीब तीन साल के दौरान वह तमाम लोगों के लिए इसी तरह से आरक्षित ई-टिकट मुहैया करा चुका है।