बरेली। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आहन पर बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन केंद्रीय मंत्रीमंडल की ओर से गुरुवार को वेतन विधेयक नए वेज कोड बिल को मंजूरी देने और इससे जुड़े चार कानूनों के विरोध में दो अगस्त को प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यूनियन के सहायक महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि साथ ही, दि ऑक्युपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड 2019 के खिलाफ अय्यूब खां स्थित यूनियन बैंक शाखा में शाम पांच बजे प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा।