फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ एकजुट हुईं पूर्वोत्तर रेलवे की चारों यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे की सात प्रोडक्शन यूनिटों के विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे की सभी यूनियनों ने इज्जतनगर वर्कशाप गेट पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करती हुई पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि रेलवे स्टेशनों का विस्तार प्राइवेट कंपनियों से करा रही हैं। रेलवे में जब निगमीकरण और निजीकरण हो जाएगा तो रेल कर्मचारियों का खुलेआम उत्पीड़न होगा। उन्होंने कहा कि निजीकरण से व्यवस्थाएं संभलने के बजाए बिगड़ी जाएंगी। धरने में ओबीसी रेल कर्मचारी, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के आनंद सरन, राजदेव, पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के मुकेश सक्सेना, पीके दुबे, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के जेएस भदौरिया, विवेक शर्मा, एन रेलवे मेंस कांग्रेस रजनीश त्रिवेदी समेत काफी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें