फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार से तीन दिन बंद रहेगी हुलास नगरा क्रॉसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हुलास नगरा क्रॉसिंग ट्रैक की मरम्मत और सड़क ऊंची करने के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मंगलवार शाम तक बंद रहेगी। इस दौरान शाहजहांपुर से बरेली जाने वाले वाहन कटरा से खुदागंज, भुता होते हुए बरेली जाएंगे। जलालाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को जैतीपुर रोड से बरेली की ओर निकाला जाएगा। बरेली की ओर शाहजहांपुर जाने वाले वाहन बीसलपुर रोड से भेजे जाएंगे। रेल पथ निरीक्षक राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि क्रॉसिंग की मरम्मत का कार्य रविवार 14 जुलाई को सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जो 16 जुलाई की शाम तक चलेगा। इस दौरान क्रॉसिंग से किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया जाएगा। ट्रेनों को 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें