बिना रेलिंग के पुल से होकर गुजरते वाहन।
बिथरी चैनपुर। बीसलपुर रोड पर कमुआ पुल बेहद जर्जर हो चुका है। अब उसकी एक तरफ की रेलिंग भी टूट गई है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
बीसलपुर रोड पर बहगुल नदी का यह पुल करीब पचास साल पुराना है। संकरा होने के चलते एक बार में एक ही वाहन निकल पाता है। हाल ही में हुई भारी बारिश से पुल पर गड्ढे हो गए हैं। बुधवार को पुलिस ने पुल के गड्ढों को रोड़े डलवा कर भरवा दिया, लेकिन रेलिंग टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। बिथरी एसओ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने पुल जर्जर होने के संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। संवाद