फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का बरेली में रोड शो 28 को

Thu, 22 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान यात्रा लेकर 27 सितंबर को बरेली पहुंचेंगे। 28 सितंबर को उनका रोड शो होगा। उसी दिन वह रामपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बरेली में खाट चौपाल कार्यक्रम नहीं होगा। हाईकमान ने स्थानीय संगठन को तैयारी के निर्देश दे दिए हैं। 25 सितंबर को लखनऊ से राहुल गांधी की किसान यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस उपाध्यक्ष शाहजहांपुर होते हुए 27 सितंबर की रात बरेली पहुंचेंगे। यहां उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम तय हुआ है। अगले दिन सुबह 10 बजे वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड शो करते हुए रामपुर को रवाना होंगे। हालांकि रोड शो का रूट अभी तय नहीं हुआ है। स्थानीय संगठन के नेताओं को रूट तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी चौपुला चौराहा होते हुए आगे बढ़ेंगे। सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज में वह रोड शो के दौरान लोगों से रूबरू होंगे। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने बताया कि रोड शो का रूट और अन्य कार्यक्रम तय कर रहे हैं। इसके लिए जल्द ही पार्टी हाईकमान की टीम यहां पहुंच जाएगी। रोड शो के लिए वाहन भी एक-दो दिन में बरेली आ जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और सीएम प्रत्याशी शीला दीक्षित आदि नेता भी बरेली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें