फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की बिगड़ी चाल से गुस्साए यात्रियों का हंगामा

Fri, 27 Oct 2017 01:39 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
 रेल पटरी पर मरम्मत और कॉशन की वजह से ट्रेनें पिट रही हैं। गुरुवार को यात्रियों ने कई बार जंक्शन पर हंगामा भी किया। डाउन लाइन की जयनगर से चलकर मऊ जाने वाली 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस को गुरवार दोपहर दो बजे जंक्शन पहुंचना था, लेकिन करीब 25 घंटे की देरी से चल रही है। हावड़ा से पटना रूट पर चलने वाली पंजाब मेल को भी सुबह सवा छह बजे बरेली पहुंचना था, लेकिन दस घंटे की देरी से यह ट्रेन शाम सवार चार बजे स्टेशन पहुंची। गुवाहाटी रूट की अवध आसाम एक्सप्रेस भी 12 घंटे की देरी से चलते हुए दिन की जगह रात के एक बजे जंक्शन पहुंची। वहीं अप लाइन की अमृतसर से दिल्ली जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस ने वापसी में भी 33 घंटे की देरी से आएगी। हिमगिरि एक्सप्रेस जम्मूतवी से चलकर करीब 20 घंटे की देरी से जंक्शन गुरुवार शाम सात बजे पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस भी सहारनपुर से करीब दस घंटे की देरी से चलकर सोमवार को एक बजे पहुंची। ऐसा ही हाल 15909 लालगढ़ दिल्ली का भी रहा, यह साढ़े नौ घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।  गुरुवार को 76 यात्रियों ने आरक्षण काउंटर पर टिकट निरस्त कराए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें