फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जलाभिषेक के लिए शिवालयों में लगी कतारें

Tue, 18 Jul 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालु कतार में लग गए। विभिन्न नदियों से जल लेकर आए कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। दोपहर बाद तक शिवालयों में भीड़ रही। शाम के समय आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महंत मोनू गुप्ता के नेतृत्व में जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने ईधजागीर गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। डाक कांवड़ लेकर आए खतौआ गांव के कांवड़िये भी जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। सेंथल में महंत उमाकांत जोशी और कपूरी महंत अनुभव शर्मा के नेतृत्व में जल लेकर आए कांवड़ियों ने विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया।

सिरौली में हरिद्वार, बृजघाट, कछला से जल लेकर आए कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। नगर के मोहल्ला साईदान में एतिहासिक ढाहे वाले शिव मंदिर पर भारी भीड़ रही। नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई। फतेहगंज पश्चिमी में टोल प्लाजा के पास स्थित शिवालय में भोलापुर घाट और गढ़ मुक्तेश्वर से जल लेकर आए कांवड़ियों ने जलाभिषे किया। मीरगंज के सिंधौली और कपूरपुर गांव में जल लेकर आए कांवड़ियों ने गांव के शिवालय पर पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें