फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जैन मुनि सुबल सागर का आशीर्वाद पाने को लगी कतार

Wed, 22 Mar 2023 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जैन मुनि आचार्य सुबल सागर के मंगलवार को बरेली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। रामपुर गार्डन स्थित जैन मंदिर में उनका आशीर्वाद पाने को अनुयायियों की कतार लगी रही। उन्होंने अनुयायियों को मोक्ष प्राप्ति का मंत्र भी दिया। जैन मुनि सुबल सागर के साथ पांच पिच्छीधारी मुनि भी बरेली पहुंचे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जयकारों के बीच उनको जैन मंदिर लाया गया। पाद प्रक्षालन के बाद उन्होंने कहा कि बरेलीवासी धन्य हैं। श्री महावीर निर्वाण समिति के मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि सुबल सागर जी महाराज ने 21 वर्ष की आयु में सन्यास ले लिया था। पिछले आठ वर्ष से वह लेटे नहीं हैं। भोजन के रूप में एक दिन में सिर्फ एक अनार लेते हैं। शहर में उनके प्रवेश पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र जैन, सुनील जैन, राजकुमार जैन, आरसी जैन, निशि जैन, दिनेश जैन, कुनाल जैन, त्रिशाल जैन, डॉ. पीके जैन, संगीता जैन, चेतन जैन आदि ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें