फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओपीडी में मरीजों की कतार, मैन्युअल बनाए पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार दिन बाद सरकारी अस्पतालों की ओपीडी दिनभर खुली तो इलाज के लिए मरीजों की कतार लगी रही। ऑनलाइन पर्चा बनाने में सर्वर की अड़चन रही। लिहाजा, मैन्युअल यानी हाथ से पर्चा बनाने के चलते मरीजों को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान नोकझोंक भी होती रही।
विज्ञापन

होली के त्योहार के चलते शनिवार को ओपीडी प्रभावित रही। रविवार को आधे दिन की, सोमवार और मंगलवार को अवकाश रहा। ऐसे में बुधवार को ओपीडी खुलने से पहले ही तमाम मरीज इलाज के लिए पहुंच गए थे। सुबह ऑनलाइन पर्चे बने, लेकिन 11 बजे के बाद एक काउंटर पर सर्वर की अड़चन के चलते कर्मचारी को हाथ से पर्चे बनाने पड़े। पहले पर्चा बनवाने के लिए मरीज और तीमारदार दूसरी कतारों में घुसने लगे तो उनमें बहस होने लगी। जिन्हें काउंटर कर्मचारियों ने समझाकर शांत कराया। फिर ओपीडी में भी डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

ओपीडी में ज्यादातर सर्द-गर्म, पेट संबंधी और हड्डी रोगों के मरीज इलाज को पहुंचे थे। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक जिन लोगों में निमोनिया, मलेरिया, बीपी, डायबिटीज व अन्य रोगों से परेशानी रही। उसकी पुष्टि के लिए जांच के लिए डॉक्टरों ने लिखा। 170 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए लिए गए। जिनकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को दे दी जाएगी। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड भी 50 से ज्यादा लोगों के हुए।
विज्ञापन


बदलते मौसम की चपेट में आने से बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में 114 बच्चे इलाज को पहुंचे। इसमें से गंभीर रहे तीन बच्चों को तत्काल वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। अभी दस बच्चे भर्ती हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बच्चे बीमार होते हैं। लिहाजा, खानपान में सावधानी बरतने के लिए को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें