फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओपीडी में कतार, दो और बच्चे मिले मलेरिया पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद अब जरा सी बेपरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार रही। वहीं, मलेरिया की जांच में दो और बच्चे चपेट में मिले हैं। जिला अस्पताल के मलेरिया वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 12 सौ नए मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर बुखार की चपेट में रहे। मलेरिया संदिग्ध रहे करीब 120 मरीजों की जांच कराई गई। इसमें चार नए मरीज मिलने के बाद बरेली में मलेरिया मरीजों की संख्या आठ सौ के पार जा पहुंची। वहीं, स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मलेरिया की आरडीटी किट से जांच जारी रही। तीन सौ बेड अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सतीश चंद्रा के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर अस्पताल बंद रहेगा। इसके चलते जिन मरीजों की दवाएं एक दिन के लिए बची थीं, वे भी दवा लेने पहुंचे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें