दुनका। शेरगढ़ क्षेत्र के गांव हल्दी कला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर सोमवार सुबह पाकड़ के पेड़ पर अजगर देखा गया। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों समेत ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर गई वन विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने दोपहर 12:00 बजे अजगर को पकड़ लिया। ग्राम प्रशासक विजय गंगवार ने बताया कि टीम अजगर को साथ ले गई। उसे फतेहगंज पश्चिमी स्थित रबर फैक्टरी के जंगल में छोड़ दिया है।