बरेली। बाढ़ के बाद अब लोक निर्माण विभाग ब्लॉक क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत कराएगा। बाढ़ के दौरान देहात के कई इलाकों की सड़कें खराब हो गईं। जबकि कई सड़कें पहले से ही खराब हैं। नवाबगंज के कई गांवों में पिछले दिनों पानी भर गया था। नवाबगंज क्षेत्र में सड़कें खराब हो गई थी। 33 लाख रुपये से इन सड़कों की मरम्मत होगी। वहीं भदपुरा ब्लॉक के ग्रामीण मार्गों पर 25 लाख रुपये से मरम्मत होगी। भोजीपुरा ब्लॉक की सड़कें 33 लाख, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक की सड़कें 30 लाख, दमखोदा ब्लॉक की सड़कों की मरम्मत 20 लाख रुपये से होगी। इसके अलावा भिटौरा शाही-शेरगढ़ बहेड़ी मार्ग को 12 लाख रुपये से ठीक किया जाएगा। इसके अलावा भुता व अन्य ब्लॉकों में भी बाढ़ के कारण सड़कें खराब हो गई थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बताया कि सड़कों की मरम्मत का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। संवाद