बरेली। पीलीभीत रोड से सटे एयरफोर्स गेट के पास गाटा संख्या-201/1 पर 0.094 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके लिए राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी दोनों की ही संयुक्त टीम को सर्वे करना है। इसके लिए 17 जुलाई की तिथि नियत की गई थी। इस दिन राजस्व विभाग की टीम तो उपस्थित रही, लेकिन पीडब्ल्यूडी का स्टाफ न पहुंचने से यह सर्वे नहीं हो सका। इस मामले को लेकर नगर मजिस्ट्रेट व एसएलएओ मदन कुमार ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरबंश सिंह को नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने एयरफोर्स स्टेशन के ग्रुप कैप्टन व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का पत्र भी संलग्न किया गया है। मदन कुमार ने एक्सईएन से राजस्व टीम और पीडब्ल्यूडी की टीम के संयुक्त सर्वे तत्काल सुनिश्चित कराने को कहा है।