फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पीलीभीत में पंप सेट का इंजन फटा, चपेट में आने से सिंचाई कर रहे दो किसानों की मौत

Sun, 24 Jul 2022 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

बिलसंडा थाना इलाके के गांव आजमपुर बरखेड़ा में रविवार की सुबह करीब नौ बजे पंप सेट का इंजन फट गया। इसकी चपेट में आने से गांव के महेश (32) पुत्र राम भजन और शिवकुमार (56) पुत्र नत्थूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिलसंडा थाना इलाके के गांव आजमपुर बरखेड़ा में रविवार की सुबह करीब नौ बजे पंप सेट का इंजन फट गया। इसकी चपेट में आने से गांव के महेश (32) पुत्र राम भजन और शिवकुमार (56) पुत्र नत्थूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि इंजन के पुर्जे किसानों के शरीर में घुस गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा विधायक विवेक वर्मा भी गांव पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें